फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Not compensation, finishing ration

नहीं मिला मुआवजा, मिला राशन भी खत्म

Tue, 23 Aug 2016 12:09 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 23 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Not compensation, finishing ration
मृतक बृजेश की पत्नी को सांत्वना देती गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लछियामऊ हादसे के एक हफ्ते के बाद भी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। मदद के नाम पर प्रशासन से मिला राशन भी खत्म हो गया है। मृतक बृजेश के घर जहां अब सिर्फ पत्नी, बेटी व बूढ़े मां-बाप बचे हैं, हालात बदतर है। कोई कमाने वाला नही है। ऐसे में आर्थिक स्थिति खराब है। 14 अगस्त को बिजली हादसे में लछियामऊ में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बृजेश व उसके दो बेटों की मौत हो गई थी। जिसके कारण अब उसके यहां सिर्फ पत्नी व बेटी बची है और कमाने वाला भी कोई नही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक ने मुआवजे की घोषणा की थी। लेकिन आज तक फूटी कौड़ी भी नही मिली है। प्रशासन ने भी फौरी सहायता के रूप में राशन उपलब्ध कराया था। वह भी अब खत्म हो चुका है। प्रशासन की लेटलतीफी पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर मुआवजे की राशि देने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। जबकि फौरी सहायता के रूप में तत्काल चेक देने का भी प्रावधान है। वहीं गांव की महिलाएं मृतक बृजेश के यहां पहुंचकर उन्हे सांत्वना दे रही हैं। परिवार के खाने आदि की व्यवस्था कर रही हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद से गुल है बिजली
हादसे के बाद आज तक लछियामऊ व आसपास गांव की बिजली शुरू नही हो पाई है। ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। जबकि उस समय अधिकारियों ने बिजली लाइन को अंडरग्राउंड कराने का भी आश्वासन दिया था। मगर आज तक बिजली तक शुरू नही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed