फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nomination letters assigned to Rajvir Singh

राजवीर सिंह को सौंपा मनोनयन पत्र

Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nomination letters assigned to Rajvir Singh

सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोहिया

विज्ञापन
विचार मंच के प्रदेश संयोजक राजवीर सिंह यादव को सयुस का ही प्रदेश सचिव नामित किया गया। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने राजवीर को मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उनसे सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने युवाओं के हित में सबसे अधिक काम किए हैं। पत्र सौंपते हुए आशा जताई कि राजवीर सिंह पार्टी एवं युवाओं के हित में काम करते हुए सपा को और मजबूत करेंगे।

प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसको आगे बढ़ाते हुए प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

 प्रो. आलोक यादव, सपा शिक्षक सभा के पूर्व अध्यक्ष हाकिम सिंह, बैकुंठ यादव, इंद्रपाल सिंह, रामलखन सिंह यादव, सर्वेश पाठक, रवि भी मौजूद रहे। राजवीर सिंह का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed