फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nomination last day today

नामांकन का अंतिम दिन आज, कोविड टेस्ट कराने में जुटे रहे प्रत्याशी

Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
nomination last day today
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुुरुवार को अंतिम दिन नामांकन होंगे। बुधवार को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के प्रत्याशी जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट कराने में जुटे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कलक्ट्रेट व ब्लॉक कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 23 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए कलक्ट्रेट में 175 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इसी तरह ब्लॉक कार्यालयों में बड़ी संख्या में प्रधान पद के लिए नामांकन कराए गए थे। गुुरुवार को भी कलक्ट्रेट और औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना और सहार ब्लॉक में प्रत्याशी नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया। सभी ब्लॉकों पर आरओ व एआरओ ने बैठक कर नामांकन की तैयारियों पर चर्चा की। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी, प्रस्तावक के साथ नामांकन स्थल पर जांच से बचने के लिए संबंधित सरकारी अस्पतालों पर कोविड टेस्ट कराने के लिए जुटे रहे। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। प्रत्याशी कोविड की गाइड लाइन के अनुसार की नामांकन करा सकेंगे। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर को कराया सैनिटाइज
अजीतमल (औरैया)। 15 अप्रैल को होने वाले नामांकन के लिए ब्लॉक अजीतमल में 18 काउंटर बनाए गए हैं। बुधवार को सभी काउंटरों सहित पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। बीडीओ अश्वनी सोनकर ने बताया कि कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed