फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   nomination for gram panchayat sadasya

सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर हुए नामांकन

Sun, 06 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
nomination for gram panchayat sadasya
बिधूना ब्लॉक में नामांकन करने वालों की उमड़ी भीड़ - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले के सातों ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 2357 पदों के लिए रविवार को नामांकन हुए। ब्लॉकों में भीड़ देखने को मिली। 12 जून को उपचुनाव होगा। देरशाम नामांकन पत्रों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि छह जून को शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया चली। सात जून को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित है। इसके बाद तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। सभी पदों पर मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 14 जून की सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक व रिक्त पद
ब्लॉक रिक्त पद
औैरैया 585
भाग्यनगर 429
अजीतमल 164
सहार 354
बिधूना 402
अछल्दा 291
ऐरवाकटरा 132
कुल 2357
बिधूना में 402 पदों पर नामांकन
बिधूना (औरैया)। ब्लॉक क्षेत्र की 69 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के रिक्त 402 स्थानों के लिए रविवार को नामांकन करने वालों की भीड़ देरशाम तक रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा की बीडीसी सीट पर चार लोगों ने किया नामांकन
अछल्दा (औरैया)। ब्लाक अछल्दा की ग्राम पंचायत दशहरा में प्रथम सीट पर रामदत्त बनवारी ने बीडीसी पर जीत दर्ज की थी। कुछ दिन बाद ही वह बीमार पड़ गए। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद से वार्ड नंबर 31 की दशहरा प्रथम की यह सीट खाली हो गई थी। अधिसूचना जारी होने के बाद रविवार को नामांकन हुए। बीडीसी की इस सीट के लिए चार लोगों ने नामांकन किया है। वह अछल्दा के ग्राम पंचायत सदस्य की खाली पड़ी 291 सीटों पर नामांकन किया गया है। (संवाद)

164 का निर्विरोध निर्वाचन तय
अजीतमल। पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी न होने के कारण ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के 164 रिक्त पदों के लिए 175 नामांकन दाखिल किए गए। जिनमें जांच के समय 11 पर्चे खारिज हो गए। जिसके कारण 164 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। (संवाद)
सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन
सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कोविड मानक टूटे और कहीं सामाजिक दूरी का पालन होते नहीं दिखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed