फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officer instructed raw houses to get pucca houses under Pradhan Mantri Awas Yojana in auraiya

औरैयाः नोडल अधिकारी ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा, कच्चे मकान वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिलाने के निर्देश दिए

Sat, 11 Jul 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer instructed raw houses to get pucca houses under Pradhan Mantri Awas Yojana in auraiya
फोटो11एयूआरपी 43- नोडल अधिकारी / प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग, एडीएम रेखा एस चौहान की मौजूद - फोटो : AURAIYA
औरैया। वन एवं पर्यावरण प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी सुधीर गर्ग ने शनिवार को डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर रमेश यादव, एसआई नगर पालिका मनोज निगोटिया के साथ मलिन बस्ती बनारसीदास पूर्वी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बाल्मीकि समाज के छह घर कच्चे पाए। साथ ही कचहरी रोड स्थित फायर ब्रिगेड के पीछे बने तालाब में गंदगी पाई। तालाब की तरफ जाने वाली दो गलियों में कई स्थानों पर कचरा पड़ा मिला। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि तालाब में कूड़ा व गंदगी डालना स्वास्थ्य व पर्यावरण के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। प्रमुख सचिव ने आवारा जानवरों को गलियों में घूमते देख नाराजगी जताई। तालाब के किनारे लोगों को रहते पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने तालाब के आसपास रहने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब में गिरने वाले नालों पर खड़ी जाल या गिरिल लगवाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। निरीक्षण के दौरान कच्चे मिले छह मकानों के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें लाभांवित कराने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि वह सभी वार्डों के सभासदों से उनके वार्ड में बने कच्चे मकानों का ब्यौरा एकत्रित करें। यदि कहीं भी कच्चे मकान बने हैं तो उसकी सूची तैयार कर नगर विकास अभिकरण औरैया को उपलब्ध कराएं।

इस बावत प्रमुख सचिव ने सख्त लहजे में पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह रविवार को फिर से निरीक्षण करेंगे। यदि कोई खामियां मिलीं तो खैर नहीं। इस मौके पर वार्ड सभासद धीरेंद्र कुमार, पालिका कर्मी रोहित शुक्ला, अभिषेक, अनिल अवस्थी आदि लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed