फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nodal officer furious after seeing dirt in Dodapur Gaushala

Auraiya News: डोडापुर गोशाला में गंदगी देख भड़के नोडल अधिकारी

Fri, 07 Apr 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 07 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer furious after seeing dirt in Dodapur Gaushala
बिधूना। नोडल अधिकारी ने सड़कों पर अन्ना मवेशियों की हकीकत जांची। इस दौरान सरांय प्रथम गांव में अन्ना मवेशियों को घूमता देख ब्लॉक अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। इसके बाद डोडापुर गोशाला व नगर पंचायत नवीन बस्ती गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की साफ-सफाई व दाना-पानी का इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डोडापुर गोशाला में गंदगी देख सचिव को फटकार लगाई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार, अपर श्रमायुक्त कानपुर सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को अफसरों के बताए गोशालाओं में न जाकर गांवों का औचक निरीक्षण किया। बिधूना की ओर निकले अधिकारियों ने अपना काफिला सरायं प्रथम की ओर मोड़ दिया। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों से अन्ना मवेशियों के बारे में जानकारी ली। गांव के लोगों ने अधिकारियों को अन्ना मवेशियों से हो रही परेशानी बयां की। अधिकारियों को गांव में कई मवेशी घूमते मिले। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने बीडीओ बिधूना व एसडीएम से मवेशियों को गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के डोडापुर गोशाला में नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान मिली गंदगी व सचिव, डॉक्टर के मौके न पर मिलने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खामियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय है। नगर पंचायत की गोशाला नवीन बस्ती पश्चिमी में नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान गोशाला की व्यवस्था और सुधारने के साथ गोवंशों को समय पर दाना चारा पानी देने निर्देश दिए। समय-समय पर गोवंशों की डॉक्टर टीम द्वारा जांच करने निर्देश दिए। इधर किशोर गंज गोशाला में सबमर्सिबल खराब होने के कारण गोवंशों को टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। हालांकि इसकी अधिकारियों को जानकारी नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लवगीत कौर, बीडीओ जितेंद्र बाबू यादव, नगर पंचायत लिपिक मनोज चतुर्वेद्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed