फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no wheat taul due to bardana cricess

बारदाना न होने से तौल बंद, आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर काटा हंगामा

Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
no wheat taul due to bardana cricess
कंचौसी (औरैया)। सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर एक सप्ताह से बारदाना न होने के कारण खरीद बंद पड़ी है। सैकड़ों क्विंटल गेहूं लदे ट्रैक्टर केंद्र के बाहर खड़े हैं। खरीद का इंतजार कर रहे किसानों का धैर्य शनिवार को टूट गया। उन्होंने केंद्र पर हंगामा कर डीएम से समस्या के निदान की मांग की है। किसानों ने कहा कि अगर उनके गेहूं की खरीद न कि गई तो बेमियादी अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

सहकारी समिति कंचौसी पर एक सप्ताह से बारदाना की कमी है। केंद्र के बाहर खड़े किसानों को गेहूं भीगने की चिंता सता रही है। लेकिन जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे। किसान धर्मपाल सिंह, टिल्लू तिवारी, संजय सेंगर, सुनील शुक्ला, कमल कुमारी, अजय सेंगर, मूलचंद कुशवाहा, ब्रजेश, कमल सिंह यादव आदि ने शनिवार को केंद्र के बाहर सचिव व अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी बारदाना न होने का बहाना बनाकर तौल नहीं करवा रहे हैं। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर कुछ लोगों से चोरी छुपे कमीशन लेकर गेहूं की तौल करवाने का आरोप भी लगाया है। जबकि गेहूं खरीद के तीन दिन ही बचे हैं। केंद्र प्रभारी अनोज कुमार मौके पर नहीं मिले। फोन से संपर्क करने पर बताया कि वह बारदाना लेने के लिए अधिकारियों के पास गए हैं। केंद्र पर खरीदे गए गेहूं को रखने के लिए जगह नहीं है। कमीशन का आरोप झूठा है। बारदाना मिलने पर शीघ्र ही खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सहायल में क्षेत्र के नविमोहन सिखु स्थित सरकारी किसान संघ पर गेहूं खरीद न होने से किसानों ने शनिवार को केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि उनका गेहूं करीब दस दिन से रखा है। तौल अभी तक नहीं हो सकी है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश में किसानों का करीब 200 क्विंटल गेहूं भीग गया है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश दिखा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गेहूं न तौला गया तो इसके खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed