फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No relief from light rain; humidity rises.

Auraiya News: हल्की बारिश से नहीं राहत, उमस बढ़ी

Sat, 25 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
No relief from light rain; humidity rises.
फोटो-27- तहसील क्षेत्र में खड़ी तोरई की फसल।संवाद
बिधूना (औरैया)। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है लेकिन बारिश अब भी उम्मीद के अनुरूप नहीं हो रही है। शनिवार को दिनभर काले बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई लेकिन यह किसानों की जरूरत के हिसाब से नाकाफी साबित हुई। उधर उमस भरी गर्मी भी लोगों को बेहाल कर रही है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अगले 24 घंटे में 2.4 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी 2.6 मिमी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था लेकिन अनुमान के अनुरूप बारिश नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार को हवा की गति नौ किमी प्रति घंटा रही, जो पिछले दिन की तुलना में छह किलोमीटर प्रति घंटा कम दर्ज की गई। बारिश कम होने से सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही है। धान की रोपाई कर चुके किसानों को अब सिंचाई के लिए सबमर्सिबल और डीजल इंजन पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed