{"_id":"5ff4abd38ebc3e2e3d59f10f","slug":"no-muri-stopage-at-fafoond-auraiya-news-knp6041912102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरी का स्टापेज खत्म, वैष्णो देवी तीर्थयात्री निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरी का स्टापेज खत्म, वैष्णो देवी तीर्थयात्री निराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद पर जम्मू तक सीधे जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का स्टॉपेज समाप्त कर दिया गया है। इससे वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्री निराश हैं। ये ट्रेन 11 जनवरी से शुरू हो रही है। कानपुर देहात के झींझक और इटावा रेलवे स्टेशन पर ये ट्रेन पूर्ववत रुकेगी।
मार्च 2019 में लॉकडाउन शुरू होने पर हटिया से जम्मू तवी के बीच चलने वाली मुरी एक्सप्रेस को बंद कर दिया था। ये ट्रेन जिले से वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सबसे मुफीद थी। ये ट्रेन 11 जनवरी से दोबारा शुरू हो रही है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, अब संबलपुर से जम्मू तवी के बीच चलने वाली 08309/083010 स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज फफूंद रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा।
ट्रेन संबलपुर से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी। जबकि 08310 स्पेशल ट्रेन जम्मू तवी से 14 जनवरी को चलेगी। ये जम्मू तवी से गुरुवार, शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को चलेगी। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने मुरी का फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज समाप्त होने की पुष्टि की है। बताया कि पूर्व में 18101/18102 एवं 18309/183010 एक साथ चलती थीं। अब 08309/08310 स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।