फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no kovid rules followed in countig

कोविड नियमों की अनदेखी के बीच शुरू हुई मतगणना

Mon, 03 May 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
no kovid rules followed in countig
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई। देर रात तक चली मतगणना के दौरान कोविड मानक टूटते दिखे। कहीं बैरीकेडिंग के लिए लगी बल्लियों पर लोग लटके दिखे तो कहीं सामाजिक दूरी नहीं दिखी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से जिले के सात ब्लॉकों में सात मतगणना स्थल पर मतगणना शुरू होनी थी। कर्मचारियों के देर से पहुंचने और अव्यवस्था के कारण सहार, बिधूना, औरैया व अछल्दा में नौ बजे के बाद ही मतगणना शुरू हो सकी। जिले के 23 जिला पंचायत सदस्यों, 477 ग्राम प्रधान, 5909 ग्राम पंचायत सदस्य, 580 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए देर रात तक मतगणना चलती रही। इस दौरान डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मतगणना स्थल से 500 मीटर दूर ही लोगों को रोक दिया गया था। लेकिन कुछ जगह ये नियम टूटता दिखा। दोपहर दो बजे के बाद ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के दावेदारों का रिजल्ट आना शुरू हुआ। इस बीच जिला पंचायत सदस्यों के कई राउंड की मतगणना हो चुकी थी। जिले 1534 बूथों की देर रात तक मतणना चलती रही। अजीतमल में भी मतगणना केंद्र पर सामाजिक दूरी की खूब अनदेखी हुई। पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती के बाद भी मतगणना स्थल के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्र रहे। जनता महाविद्यालय के दोनों ओर लगाई बैरीकेडिंग के पास सामाजिक दूरी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट देखने के बाद मिला प्रवेश
सभी मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रत्याशी और उनके एजेंट के प्रवेश करने से पहले सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी व अन्य अधिकारी उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट देखते नजर आए। जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी, उन्हें ही अंदर जाने दिया गया। इस दौरान कुछ प्रत्याशी व समर्थक जांच रिपोर्ट न मिलने की बात कहते दिखे। इस पर पहले उनकी जांच कराई गई। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रवेश मिला। (संवाद)

मतगणना के दौरान दो दावेदार आपस में भिड़े
शहर के तिलक महाविद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान एक वोट में गड़बड़ी होने के कारण दो दावेदार भिड़ गए। मामला बढ़ते देख वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाया। मामला औरैया वार्ड नंबर एक का है। यहां पर प्रथम चक्र के वोटों की गिनती की जा रही थी। गिनती के समय एक वोट में कुछ गड़बड़ी मिली। जिस पर एक दावेदार ने गलत वोट होने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के समर्थक से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed