फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no interfare of the management at the examination center in up boar exam

परीक्षा केंद्रों पर प्रबंधतंत्र की नहीं रहेगी दखलंदाजी

Sat, 15 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
no interfare of the management at the examination center in up boar exam
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर केंद्रों पर स्कूल प्रबंधन का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के अलावा किसी की भी 100 मीटर के दायरे में मौजूदगी नहीं रहेगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए कुल 70 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 19 केंद्र संवेदनशील घोषित कर इनकी निगरानी के लिए प्रत्येक पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को सुचारू बनाने के लिए चार सुपर जोन, छह जोन व 11 सेक्टर में बाटा गया है। रूटचार्ट बनाकर केंद्रों तक प्रश्नपत्र भेज दिए गए हैं, जिनकी निगरानी के लिए सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। वहीं पूर्व में हुई बोर्ड परीक्षाओं में वित्तविहीन स्कूलों में प्रबंधतंत्र के हावी रहने की शिकायतें मिलती रही हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार प्रबंधन की चहलकदमी को रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस हृदय नरायण त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। 200 मीटर की परिधि में लाउडस्पीकर बजाने की पांबदी रहेगी। केंद्रों के आसपास दुकानों पर परीक्षाओं को प्रभावित करने वाली सामग्रियों की बिक्री नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आपातकालीन नंबर भी मुहैया कराया गया है, जो विशेष परिस्थितियों पर विभाग से मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed