{"_id":"60159f6d8ebc3e34015bbf77","slug":"no-good-food-for-cows-auraiya-news-knp608952397","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में बाजरे का सूखा भूसा खिला रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में बाजरे का सूखा भूसा खिला रहे
विज्ञापन
गोशाला के अंदर मृत गोवंश को भी नहीं हटाया जा रहा।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। ब्लाक के ग्राम पंचायत डोडापुर के मजरा पुर्वा किन्नर में बनी अस्थायी गोशाला बदहाल है। हाल ये है कि यहां मृत गोवंशों को हटाया भी नहीं जा रहा। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को भी यहां पांच गोवंशों की मौत हुई। हालांकि सचिव व्यवस्था पूरी होने और एक गाय की मौत की बात कह रहे हैं। इसका पोस्टमार्टम करा दफनाने की बात भी कही है।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गोशाला में गोवंशों को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा है। इससे गोवंश कमजोर हो रहे हैं। पूर्व में भी कई गोवंश मर चुके हैं। इन्हें गोशाला में दफना दिया गया है।
मृत गोवंश को दफनाने के लिए गहरा गड्ढा न खोदे जाने से उनका शव कुत्ते खींच ले लाते हैं। नांद में पानी गंदा है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को गोशाला में पांच गोवंशों की मौत होने पर प्रशासन ने रात में ही दफना दिया। सिर्फ एक गोवंश का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, सचिव राघवेंद्र सिंह का कहना है कि बीमारी से एक गाय मरी है। चारे-पानी की पूरी व्यवस्था की गई है।