{"_id":"68dc19ea768c97977b03b6a6","slug":"no-fireworks-shops-will-be-set-up-on-dussehra-auraiya-news-c-211-1-aur1008-132354-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दशहरे पर नहीं लगेगी आतिशबाजी की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दशहरे पर नहीं लगेगी आतिशबाजी की दुकान
Tue, 30 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। इस बार दशहरे पर आतिशबाजी का बाजार नहीं सजेगा। इस बार तहसील से लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं। ये प्रक्रिया दिवाली तक पूरी होने की उम्मीद है। प्रशासन ने बिना लाइसेंस आतिशबाजी बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तहसील अजीतमल में अभी तक आतिशबाजी बनाने वालों को ही चार लाइसेंस जारी हुए हैं। यह लोग कस्बे के बाहर आतिशबाजी बनाने का काम कर रहे हैं। आतिशबाजी बिक्री करने वालों को अब तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं हुए हैं। इससे दशहरा पर आतिशबाजी चलाने की तैयारी में बैठे लोगों को मायूस होना पड़ सकता है। तहसील प्रशासन के मुताबिक बिक्री का लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया दिवाली तक ही पूरी हो सकेगी। इसमें सिर्फ चार दिनों के लिए दुकान लगाने का लाइसेंस जारी किया जाएगा।
एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि दीपावली पर ही दुकानों के लाइसेंस जारी होंगे। इसके बाद दुकानदार मानक पूरे कर आतिशबाजी की बिक्री कर सकेंगे। अगर बिना लाइसेंस आतिशबाजी की दुकान चलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।