फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no death, 24 new cases

148 दिनों में सबसे कम 24 नए केस मिले

Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
no death, 24 new cases
औरैया। जिले में मंगलवार को कोरोना से कोई मौत न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। सिर्फ 24 नए केस मिले हैं। जनपद में एक्टिव केस 1038 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को 77 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8676 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 149 है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा एक लाख 62 हजार 806 आरटीपीसीआर के सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी लखनऊ लैब से 1142 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 32 है। जबकि जिले के बाहर के 18 कोविड अस्पतालों में 25 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। जिले में 1058 मरीज होम आइसोलेट हैं। एक्टिव हॉटस्पॉट 209 हैं। सीमएओ ने कहा कि लॉकडाउन का असर है कि संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। इस साल अब तक सबसे कम 24 केस मंगलवार को मिले हैं। लोग सजगता बरतें तो जिला कोरोना से जंग जीतने में कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed