{"_id":"5fe778c18ebc3e419f6b98ab","slug":"no-buses-stop-on-ajeetmal-stand-auraiya-news-knp602325267","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतमल स्टैंड पर बस न लाने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतमल स्टैंड पर बस न लाने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अजीतमल कस्बे में बस अड्डे पर बसें न रुकने की शिकायतें मिलने पर एआरएम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बस स्टैंड पर बसें न ले जाने पर चालक-परिचालकों को नोटिस देने के साथ ही जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित होने वाली परिवहन विभाग की बसों को अजीतमल कस्बे में बस अड्डे पर रुकना होता है। कुछ दिन पहले क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा ने अजीतमल बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान 21 बसों के ही आवागमन पर नाराजगी जाहिर की। जबकि इस मार्ग पर विभिन्न डिपो की लगभग 70 बसें संचालित होती हैं। सभी बस चालकों को अजीतमल बस अड्डे पहुंचकर पंजिका में उपस्थिति अंकित कराने के निर्देश हैं।
एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि सभी गाड़ियां अजीतमल बस अड्डे पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएं। परिचालक के मार्ग पत्र एवं कार्यपत्र में आवागमन की मुहर न पाए जाने पर दोषी मानते हुए उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और स्पष्टीकरण के साथ ही 1000-1000 रुपये की कटौती की जाएगी। इस संबंध में सभी डिपो के प्रबंधकों व संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।