फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   no antigen kit in chc bidhoona

सीएचसी बिधूना एंटीजन किट समाप्त, मतगणना कर्मी और एंजेंट हुए परेशान

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
no antigen kit in chc bidhoona
बिधूना (औरैया)। कस्बा स्थित सीएचसी पर कोरोना जांच की एंटीजन किट समाप्त हो गई। जिसके कारण जांच कराने पहुंचे मतगणना कर्मियों और एजेंटों को परेशानी हुई। विरोध के बाद अस्पताल में आरटीपीसीआर जांच शुरू की गई। रिपोर्ट देरी से आने को लेकर लोग चिंतित दिखे।
विज्ञापन

गुरुवार को बिधूना सीएचसी पर कोरोना की जांच कराने वालों की भीड़ रही। लेकिन सीएचसी पर एंटीजन किट न होने से उनकी जांच नहीं हो सकी। कड़ी धूप में वहां पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी। सीएचसी अधीक्षक ने आरटीपीसीआर से लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए। लोगों ने बताया कि मतगणना ड्यूटी के लिए उनसे तुरंत रिपोर्ट मांगी जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि एंटीजन किट समाप्त हो गईं हैं। जिसके चलते आरटीपीसीआर के सैंपल लिए जा रहे हैं। किट न होने की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

अछल्दा सीएचसी से भी निराश लौटे लोग
अछल्दा (औरैया)। गुरुवार को कोविड जांच के लिए भीड़ सीएचसी पर उमड़ी। एंटीजन किट खत्म होने की वजह से कई लोगों की कोविड जांच नही हो सकी। कुल 90 लोगों की जांच के बाद एंटीजन टेस्टिंग किट खत्म हो गई। डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि टेस्टिंग किट खत्म होने की वजह से कई लोगों की जांच नहीं हो सकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचने वालों को संक्रमण का खतरा
बिधूना (औरैया)। सीएचसी परिसर में ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता देखने को मिल रही है। अस्पताल परिसर में कहीं भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं देखने को मिल रहा है। जिससे वहां पहुंचने वालों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

कस्बा स्थित सीएचसी में भले ही ओपीडी संचालित नहीं हो रही है। इसके बाद भी वहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या अधिक है। गुरुवार को कोरोना की जांच कराने पहुंचे लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते नहीं दिखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed