फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nishu got second place and Vaishnavi got third place in the divisional level competition.

Auraiya News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में नीशू ने दूसरा व वैष्णवी ने पाया तीसरा स्थान

Mon, 22 Jan 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 22 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Nishu got second place and Vaishnavi got third place in the divisional level competition.
औरैया। कानपुर डीएवी कालेज में शनिवार को प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से हमारी संस्कृति हमारी पहचान विषय को लेकर मंडल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य विधा में जिले की नीशू ने दूसरा तो वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

जिले में 13 जनवरी को तिलक महाविद्यालय में संस्कृति महोत्सव के तहत हमारी संस्कृति हमारी पहचान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें तीन छात्राओं का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी मनोज सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने कानपुर के डीएवी कालेज में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

मंडल स्तर की प्रतियोगिता में नृत्य विधा में नीशू गुप्ता ने द्वितीय तो वैष्णवी पोरवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसे देखते हुए डीआईओएस एसपी यादव व पर्यटन अधिकारी मनोज सिंह ने छात्राओं की सराहना की। प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed