फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nilesh has recovered from 45 TB patients

45 टीबी मरीजों को स्वस्थ कर चुकीं नीलेश

Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nilesh has recovered from 45 TB patients
औरैया। नीलेश गृहिणी होने के साथ ही आशा बहू भी हैं। वह टीबी जैसी बीमारी से लोगों को मुक्ति दिलाने और जागरुकता फैलाने के लिए घर-घर घूमती हैं। वह अब तक 45 मरीजों को टीबी से मुक्ति दिला चुकी हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक अजीतमल के गांव चिटकापुर की रहने वालीं नीलेश वर्ष 2006 से आशा के रूप में और 2012 से डॉट्स प्रोवाइडर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके ही घर के पास दो सगे भाइयों को जब टीबी हुई तब पूरा गांव उन दोनों के साथ भेदभाव करने लगा और इस बीमारी को लाइलाज बताने लगे। एक साल के इलाज के बाद उन दोनों भाइयों ने टीबी को मात दी और पूरी तरह स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

वह कहती हैं कि उन्होंने टीबी जैसे मर्ज को बहुत करीब से देखा है। ज्यादातर टीबी के मरीज मजदूर हैं। सुबह जल्दी काम के लिए निकल जाते हैं। वह सुबह छह बजे उठकर लोगों के पास जाकर दवाई देती हैं। एक हफ्ता पहले ही मरीजों से संपर्क कर लेती हैं और दवाई खत्म होने से पहले ही दवा उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 957 टीबी के एक्टिव मरीज
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.एके राय ने बताया फिलहाल जनपद में 957 एक्टिव मरीज हैं, जिनमे 74 एमडीआर के हैं। उन्होंने बताया जिले में सभी डॉट्स प्रोवाइडर अच्छा कार्य कर रहे हैं, अलग-अलग श्रेणी के टीबी मरीजों को दवा खिलाने के एवज में डॉट्स प्रोवाइडर को शासन की तरफ से प्रोत्साहन राशि मिलती है। छह माह का कोर्स कराने पर एक हजार रुपये और एमडीआर टीबी के मरीजों, जिनका इलाज 24 माह चलता है, उन्हें दवा खिलाने पर डॉट्स प्रोवाइडर को पांच हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed