फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Next week winter will come quietly, right now the temperature is two degrees higher than normal.

Auraiya News: अगले हफ्ते दबे पांव आएगी सर्दी, अभी तो तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा

Tue, 12 Nov 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Next week winter will come quietly, right now the temperature is two degrees higher than normal.
औरैया। नवंबर माह आधा बीतने वाला है, लेकिन ठंडी वैसी नहीं पड़ रही है, जैसी इस समय तक पड़ने लगती थी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, पिछले साल की अपेक्षा करीब पांच डिग्री अधिक रहा। अभी पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो पांच दिन बाद सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन




अक्तूबर माह के अंत में सर्दी की दस्तक हो जाती थी। रात के समय गर्म कपड़े प्रयोग होने लगते थे। इस बार नवंबर महीने के 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। दिन ही नहीं, रात में भी कूलर-पंखे चलाने पड़ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य 0.5 डिग्री अधिक रहा। हवाओं की रफ्तार नौ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। जबकि पिछले साल इन दिनों अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले हफ्ते दबे पांव सर्दी आएगी। रात के तापमान में गिरावट के आसार नजर आने लगे हैं, जो 12 नवंबर से देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन का तापमान अभी कुछ दिन और 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस महीने न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। पांच दिनों बाद सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। अब धीरे धीरे उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ेगी। जो 10 से 12 किलोमीटर तक जा सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं असर दिखाएंगी तो रात और सुबह की सर्दी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed