फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   New express train from Kanpur to Anand Vihar approved; will have a stop at Phaphund railway station

Auraiya News: कानपुर से आनंद विहार के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी, फफूंद रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
New express train from Kanpur to Anand Vihar approved; will have a stop at Phaphund railway station
दिबियापुर। दिल्ली जाने वाले जिले के रेल यात्रियों को जल्द एक और ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। 27 अक्तूबर को जारी आदेश के मुताबिक, ट्रेन फफूंद स्टेशन पर भी रुकेगी। हालांकि, संचालन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे चलकर रात 9:40 बजे फफूंद पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 4:58 बजे फफूंद पहुंचेगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल वापस आएगी। इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव कानपुर सेंट्रल में किया जाएगा। इसे आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस के रेक के साथ इंटीग्रेट किया गया है। हालांकि रेलवे बोर्ड ने इसे अतिशीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी तक इसके संचालन की आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed