Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Neutralization of warnings, using polyethylene

चेतावनी बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का उपयोग

Sun, 15 Jul 2018 11:50 PM IST
चेतावनी बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का उपयोग
चेतावनी बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का उपयोग Updated Sun, 15 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Neutralization of warnings, using polyethylene
जेसीज चौराहे पर ठेली से सब्जी पालिथीन में लेकर जाती महिला - फोटो : amarujala
 अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। प्रदेश सरकार ने रविवार से पूरे प्रदेश में घटिया क्वालिटी की पॉलीथिन की बिक्री, भंडारण व उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया। पंद्रह दिन पहले से ही बाकायदा अभियान चलाकर अफसरों ने इस संबंध में दुकानदारों, व्यापारियों व आम जनों को इस निर्णय की जानकारी दी। इसके अलावा इस्तेमाल करने पर जुर्माने व जेल भेजने जैसी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इतनी कवायद के बावजूद पहले ही दिन पॉलीथिन बंदी का अभियान टॉय-टॉय फिस्स हो गया। जिले में कहीं भी इस प्रतिबंध का असर नहीं दिखा।
  मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलीथिन (50 माइक्रान) के सभी तरह के इस्तेमाल, निर्माण व बिक्री को प्रतिबंधित करने का फरमान जारी किया था। अफसरों ने इस फरमान का हर हाल में पालन करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया। आम जनों को को शपथ दिलाकर पॉलीथिन के इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई थी। इसके अलावा चेतावनी भी दी थी कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विशेष रुप से पॉलीथिन से निर्मित वस्तुओं की बिक्री करने वाले लोगों को निशाने पर लिया जाएगा। इस सबके बीच रविवार को इस अभियान का कही कोई असर नहीं दिखा। बाजार में धड़ल्ले से पॉलीथिन के गिलास व दोना पत्तल की बिक्री हुई। जबकि कही चोरी छिपे दुकानदारों ने पॉलीथिन के बैगों को धड़ल्ले से बेचा। इधर बाजार में दुकानदारों व जगह-जगह ठेले व फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले ने भी पॉलीथिन की थैलियों में सामान दिया। हालांकि कुछ फल विक्रेताओं ने जरूर फलों को कागज में लपेटकर दिये। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम अमित राठौर ने बताया कि रविवार को बाजार बंदी के चलते अभियान नहीं चलाया गया। सोमवार से सख्ती से अभियान चलेगा और पॉलीथिन बेचने व उसमे सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट -----
शहर के प्रमुख सुभाष चौराहे, दिबियापुर बस स्टैंड, फूलमती मंदिर मार्केट, किराना बाजार और तहसील के सामने पॉलीथिन के बने बर्तनों की बिक्री के साथ पॉलीथिन की बिक्री बड़े दुकानदारों द्वारा बेधड़क होकर की गई। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले भी सख्ती हुई असर सिर्फ चंद दिन रहा। इस बार भी ऐसा ही होगा। इस पर रोक लग पाना संभव नहीं हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed