फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nephew kills uncle by attacking him with a brick

Auraiya News: चाचा को भतीजे ने ईंट से हमलाकर मार डाला

Fri, 07 Apr 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 07 Apr 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nephew kills uncle by attacking him with a brick
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी परिजनों समेत गांव से भाग निकला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने चचेरे भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

मिश्रीपुर निवासी किसान श्याम नारायण दुबे (65) का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे के करीब पिता पूजा करने के बाद दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच चचेरा भाई महेंद्र दुबे आया और किसी बात पर पिता से झगड़ने लगा। पहले उसने धक्का दिया तो पिता सड़क पर गिर गए। इसके बाद उनके सीने व शरीर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

पिता के चिल्लाने की आवाज सुन वह व भाई कुलदीप दौड़े तो चचेरा भाई महेंद्र दुबे भाग निकला। गंभीर हालत में वह लोग पिता को अस्पताल ले जा रहे थे तभी पिता की मौत हो गई। वृद्ध की हत्या किए जाने की जानकारी पर फफूंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एएसपी दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मृतक के पुत्रों ने किसी भी तरह का पुराना विवाद न होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहासुनी के बाद वृद्ध को धक्का दिए जाने की जानकारी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व बच्चों को लेकर गांव से फरार हुआ आरोपी
फफूंद (औरैया)। मिश्रीपुर निवासी किसान श्याम नारायण दुबे (65) की हत्या को लेकर पुलिस अभी तक वजह स्पष्ट नहीं कर सकी है। इधर परिजनों ने भी कोई पुराना विवाद व किसी भी प्रकार की रंजिश न होने की जानकारी पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सनकी था। गुरुवार रात श्याम नारायण से वह दरवाजे पर खड़े बात कर रहा था। इसी बीच किसी कोई ऐसी बात हुई जिससे वह उग्र हो गया और श्याम नारायण पर ईंट से कई वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी महेंद्र घर में ताला डालकर पत्नी व बच्चों के साथ गांव से भाग गया है। आरोपी मृतक का चचेरा भतीजा है।

पूजा करके ही घर के बाहर बैठा था श्याम नारायण
घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल रहा। परिजनों में आक्रोश भी दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के दो पुत्र कुलदीप,राहुल व तीन पुत्रियां संध्या, आरती, भारती है। पिता की मौत के बाद पहुंची बेटियों का बुरा हाल रहा। परिवार के लोग बच्चों को ढांढस बंधाते निकले। कुलदीप ने बताया कि पिता अक्सर बाहर बैठकर लोगों से बातें करते थे। गुरुवार रात वह पूजा करने के बाद ही घर के बाहर आए थे। परिवार के अन्य लोग अपने काम में व्यस्त थे और देखते ही देखते घटना हो गई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed