{"_id":"670049c81948652c410e80d6","slug":"neighbors-young-man-sent-objectionable-photo-of-the-girl-to-her-fiance-the-girl-committed-suicide-auraiya-news-c-211-1-aur1006-117354-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो पलटा श्रमिक की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो पलटा श्रमिक की मौत, सात लोग घायल
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर की हरचंदपुर चौकी क्षेत्र के देवराय गांव समीप कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। उसमें सवार श्रमिक घायल हो गया, सात लोग घायल हो गए।
ऑटो में सवार रामपुर गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई राजन, गिरीश, रंजीत, ब्रजकिशोर (23) समेत सात लोग ऑटो में सवार थे। पांच लोग असेनी स्थित कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी करने के लिए जा रहे थे।
अनिल ने बताया कि गांव के सभी श्रमिक इस रूट पर बस न चलने की वजह से 500 रुपये में ऑटो बुक करके असेनी आते थे। शुक्रवार को ऑटो से आते समय हरचंदपुर क्षेत्र के देवराय समीप सामने से आई कार व ऑटो में भिड़ंत हो गई। ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे में ऑटो के नीचे दबकर एक श्रमिक गंभीरघायल हो गया। राहगीरों ने सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को सीएचसी लाई डॉक्टर ने बृजकिशोर को मृत घोषित कर दिया। भाई संजय ने बताया कि बृजकिशोर की तीन साल पहले शादी हुई थी। एक बच्ची भी है। पत्नी रीता छह माह के गर्भ से है। पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
हरचंदपुर चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। कार की टक्कर से ऑटो पलटने व श्रमिक की दबकर मौत हो जाने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पांच घायलों को भर्ती कराया गया है।ी