फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence in uploading management committee training course on Diksha app

Auraiya News: दीक्षा एप पर प्रबंध समिति प्रशिक्षण कोर्स अपलोड में लापरवाही

Mon, 11 Sep 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Negligence in uploading management committee training course on Diksha app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शासन स्तर से विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, कार्य, दायित्व व सामुदायिक सहभागिता आधारित कोर्स दीक्षा पोर्टल पर जल्द से जल्द पूरे किए जाने के संबंधितों काे निर्देश जारी किए गए हैं। जिले की स्थिति के बारे में चिंता भी जताई गई है। दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स का लिंक व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए 31 अक्तूबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से चार माह पूर्व एसआरजी, एआरपी, प्रधानाध्यापक व एसएमसी सदस्यों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इस मामले को लेकर जिम्मेदार कर्मचारियों की शिथिलता पाई गई है। जिम्मेदारी के तहत 4880 कर्मचारियों में सिर्फ 55 ने ही कोर्स पूरे किए हैं। वहीं कुल 4858 कोर्स में सिर्फ 22 कोर्स पूरे किए जा सके हैं।
विज्ञापन

जिले में इस कार्य को लेकर होने वाले कुल काम के सापेक्ष महज 0.45 प्रतिशत ही हो सका है। जिसे देखते हुए शासन ने दोबारा से पत्र जारी करते हुए चिंता जताई है। मामले को लेकर बीएसए ने सख्त रुख अपनाए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले दीक्षा पोर्टल पर कोर्स पूरे कराए जाने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। समय से कार्य पूरा करा लिया जाए इसे लेकर चेताया भी गया है। - अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article