फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence in identification of dead body, outpost incharge line spot

अज्ञात शव की शिनाख्त में लापरवाही, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence in identification of dead body, outpost incharge line spot
औरैया। पांच दिन पहले यमुना किनारे क्योंटरा गांव में एक अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त कराने के मामले में इंडियन आयल चौकी प्रभारी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। शव शिनाख्त कराने के मामले में जांच में चौकी प्रभारी लापरवाही का आरोप साबित हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

क्योंटरा गांव से डेढ़ माह पूर्व लापता हुई एक युवती के मामले में पीड़ित पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। इधर मंगलवार की रात यमुना किनारे क्योंटरा के पास एक युवती का शव बरामद किया था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त कराई तो पिता ने उसे अपनी पुत्री बता शिनाख्त की। इसी आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया, इसी बीच लापता युवती के गुरुग्राम में होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसे बरामद कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की उम्र 12 साल के करीब बताई गई। जिसकी गुमशुदगी दर्ज थी उसकी उम्र 21 साल के करीब थी। शव की शिनाख्त और उसका अंतिम संस्कार किए जाने के घटनाक्रम में चौकी इंचार्ज इंडियन ऑयल कालीचरन की लापरवाही सामने आई। जिस पर एसपी अभिषेक वर्मा ने तत्काल प्रभाव से एसआई कालीचरन को लाइन हाजिर कर दरोगा सुरेंद्र सिंह को इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज पर तैनाती कर दी। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से दरोगा कालीचरन की लापरवाही मिलने उसके खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है। वहीं यमुना किनारे से बरामद किशोरी के शव का बिसरा सुरक्षित किया गया है। अज्ञात शव के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

----------------
निरस्त ट्रेनें आज से चलेगी
दिबियापुर। अबियापुर-रूरा के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पलटने के बाद रेलवे की ओर से चार पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने निरस्त ट्रेने फिर से चालू होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04187 कानपुर सेंट्रल से टूंडला, गाड़ी संख्या 04188 टूंडला से कानपुर सेंट्रल, गाड़ी संख्या 04191कानपुर सेंट्रल से फफूंद तथा गाड़ी संख्या 04192 फफूंद से कानपुर के लिए अपने निधार्रित समय पर 17 अक्टूबर से चलेंगी। ट्रेन निरस्त होने से शनिवार को दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed