फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Neglected by officials, the Collectorate Road has been in disarray for two decades in auraiya

अधिकारियों की उपेक्षा से दो दशकों से बदहाल कलक्टरी रोड

Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Neglected by officials, the Collectorate Road has been in disarray for two decades in auraiya
बुरी तरह से बदहाल दिबियापुर का कलक्टरी रोड - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नगर के प्रमुख बाजार भगवतीगंज से ग्राम बिझाई की ओर जाने वाले रास्ते का नाम कलक्टरी रोड है। लेकिन नाम के विपरीत यह मार्ग बुरी तरह से बदहाल है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग का निर्माण दो दशकों से नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलक्टरी रोड, दिबियापुर के सबसे प्रमुख बाजार भगवतीगंज को आसपास के कई गांवों से जोड़ता है। भगवतीगंज पर स्टेशन रोड पर इलेक्ट्रानिक्स, सराफा एवं कपड़ा मार्केट हैं। स्टेशन रोड पर जगह की कमी के कारण एक दशक पूर्व कलक्टरी रोड पर विकास शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस मार्ग पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठान खोलने शुरू किए। भगवतीगंज से लगभग दो किलोमीटर आगे तक इस मार्ग पर कई मकान, स्कूल, तेल मिल, कारखाने लगे। कांशीराम कालोनी भी इसी मार्ग पर बनी। सड़क न बनने से इस मार्ग पर विकास ठहर सा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग जिला पंचायत के हिस्से में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले लगभग दो दशकों से मार्ग का निर्माण न होने से आशातीत विकास नहीं हो पाया। फरवरी में इस मार्ग के निर्माण के लिए स्थानीय लोग जिला पंचायत अध्यक्ष से भी मिले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग का लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्सा जिला पंचायत में आता है। जबकि शेष मार्ग पीडब्ल्यूडी की जद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed