फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NCC cadets advised to wear helmets

Auraiya News: एनसीसी कैडेट्स ने दी हेलमेट पहनने की नसीहत

Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets advised to wear helmets
बाइक सवार को पहनने के लिए हेलमेट देता एनसीसी कैडेट। - फोटो : बाइक सवार को पहनने के लिए हेलमेट देता एनसीसी कैडेट।
फफूंद। सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगाना जरूरी है। इससे हादसे के साथ ही गर्मी में लू से भी बचाव मिलता है।
विज्ञापन

इसी सीख के तहत श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर के जूनियर व सीनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने वाहन चालकों को रोक कर उन्हें हेलमेट पहनने की नसीहत दी। उन्हें लू से बचाव के लिए भी जागरूक किया।

शुक्रवार को कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पीयूष कृष्णा और रवि दत्ता के नेतृत्व में बाबरपुर-फफूंद और दिबियापुर-फफूंद मार्ग पर अभियान चलाया। कैडेट्स ने दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट लगाकर और चौपहिया वाहन सवारों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन


वाहन चालकों को लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, आम का पना, शिकंजी, लस्सी आदि का सेवन करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर चार यूपी बटालियन एनसीसी के जूनियर व सीनियर डिवीजन के कैडेट्स, समाजसेवी और डॉ. राम मनोहर लोहिया शिक्षा एवं ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के प्रबंधक डॉ. श्याम नारायण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed