{"_id":"6255c120c9fabf4153206009","slug":"nandan-kanan-express-halted-for-an-hour-due-to-engine-failure-auraiya-news-knp6908612124","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में खराबी पर नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में खराबी पर नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे रुकी
विज्ञापन
अछल्दा स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा(औरैया)। कानपुर से दिल्ली जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिससे ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। इधर पीछे से आ रहीं कई अन्य ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद खराबी दूर कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इससे दिल्ली हावड़ा का अप रूट बाधित रहा। ट्रेन रुकने पर गर्मी से यात्री भी परेशान दिखे।
मंगलवार दोपहर 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस 11 बजकर 53 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन से पास हुई। जैसे ही ट्रेन साम्हो स्टेशन और घसारा हाल्ट के क्रासिंग नंबर पर 16-सी पहुंची तभी इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन के अचानक रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गार्ड व चालक ने स्टेशन मास्टर के साथ कंट्रोल रूम टूंडला को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने लोको पायलट से जानकारी की तो पता चला कि इंजन में कोई खराबी आई है। इसी बीच पीछे से आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को 50 मिनट अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर रोका गया। इसके अलावा दो मालगाड़ियां भी रोकी गईं।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे बाद साम्हो स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगवा कर ट्रेन को एक बजकर चार मिनट पर आगे रवाना किया गया है। इस दौरान एक घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहा।