{"_id":"69386db2c6d7e43a9102b084","slug":"names-of-165-lakh-voters-will-be-deleted-from-the-voter-list-auraiya-news-c-211-1-aur1020-135814-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मतदाता सूची से 1.65 लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मतदाता सूची से 1.65 लाख मतदाताओं के कटेंगे नाम
Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले के 1.65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटेंगे। एसआईआर में ऐसे मतदाताओं के नाम सामने आए हैं, जो अनुपस्थित हैं, मृतक हैं या फिर शिफ्ट हो चुके हैं। इतनी संख्या को देखते हुए प्रशासन एहतियात बरत रहा है।
जिलाधिकारी ने दोबारा इनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद ही फाइनल सूची तैयार होगी। जिले में एसआईआर के लिए तीन विधान सभा क्षेत्रों में 1139 बीएलओ की तैनाती की गई। प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी बीएलओ को 1028685 गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। पूरे प्रपत्र वितरित कर दिए गए।
83.90 प्रतिशत प्रपत्र डिजिटाइज भी किए जा चुके हैं। प्रक्रिया के दौरान ऐसे मतदाताओं पर विशेष ध्यान था, जो मिल नहीं रहे या फिर उन्होंने अपना वोट स्थानांतरित करा लिया है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। जिले से ऐसे 1,65,584 मतदाता मिले हैं। इनके नाम मतदाता सूची से कटना तय है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने एक बार और ऐसे मतदाताओं का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। अगर बात विधानसभा क्षेत्रवार करें तो बिधूना में 45961, दिबियापुर में 52085 व औरैया सदर में सबसे ज्यादा 67538 ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं। बिधूना में 368322, दिबियापुर में 326490 व औरैया सदर में 333873 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे।
एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र वितरण और वापस लेने का काम शत प्रतिशत हो चुका है। जो भी अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत मतदाता सामने आए हैं उनका एक बार फिर से सत्यापन कराया जा रहा है। अब करीब 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन भी हो चुका है।
-डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएम