फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Naive bomb bomb bomb bomb bomb innocent ...

बम भोले-बम भोले बम बम बम...

Mon, 09 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया। Updated Mon, 09 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Naive bomb bomb bomb bomb bomb innocent ...

मंगलम गेस्ट हाउस में वैश्य एकता परिषद के होली मिलन समारोह में जूनियर वर्ग के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता में अर्पित ने अपनी अदा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वैश्य वर्ग की प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


वहीं जादूगर के हाथों की सफाई ने सभी को चकाचौंध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिधूना विधायक ने की। विशिष्ट तिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता व राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता गुप्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में वैश्य समाज की हिस्सेदारी बहुत ही कम है। इसका प्रमुख कारण एकजुटता का न होना है। कहा कि उन्होंने वैश्य समाज के सम्मान को कभी भी झुकने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने वैश्य बंधुओं से राजनीतिक भागेदारी में अहम भूमिका पाने को बढ़ चढ़कर आगे आने की बात कही। राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती गीता गुप्ता ने समाज के लोगों से अपनी क्षमता को पहचानने की अपील की।

ब्रजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश व देश की सरकारें वैश्य समुदाय को सिर्फ इस्तेमाल कर उनका शोषण कर रही हैं। कहा कि इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज का संक्षिप्त इतिहास पत्रिका का विमोचन किया गया।

इस मौके पर आयोजित जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें अर्पित ने भगवान शंकर की वेशभूषा में बम भोले-बम भोले बम बम बम गीत पर तांडव नृत्य कर सभी का मन मोह लिया, उन्हें प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।

वहीं अब तुम ही हो, तुम ही हो... गीत पर नृत्य करने वाले अभिषेक गुप्ता को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। विजेता बच्चों को विशिष्ट अतिथियों ने शील्ड देकर व अन्य प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में एकता गुप्ता व दामिनी गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
 
इस मौके पर लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। जिसमें 51 विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में समाज के चिकित्सक, पत्रकार व विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रही प्रतिभाओं को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता, कपिल गुप्ता, उमेश विश्नोई, आनंद नाथ गुप्ता, विनय पुरवार, नीरज पोरवाल, योगेश गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम में रमेश चंद्र पुरवार, मदन लाल गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, लख्मीचंद्र विश्नोई, अंकित गुप्ता, विजयकांत पुरवार, छोटे लाल विश्नोई, मनोज पुरवार, आरसी गुप्ता सहित भारी संख्या में वैश्य समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed