फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nagar Panchayat passed a budget of Rs 16.61 lakh deficit

Auraiya News: नगर पंचायत में पारित किया 16.61 लाख रुपये घाटे का बजट

Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat passed a budget of Rs 16.61 lakh deficit
दिबियापुर। शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष राघव मिश्रा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-2027 का अनुमानित बजट पेश किया गया।
विज्ञापन

इसमें 16.61 लाख रुपये घाटे का अनुमान लगाया गया है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि पंचायत की आमदनी से ज्यादा व्यय भार बढ़ेगा तो सरकार की योजनाओं को गति कैसे मिलेगी।
नगर पंचायत सभागार में हुई बोर्ड बैठक में ईओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत की 35.20 करोड़ रुपये अनुमानित आय है। इसके सापेक्ष 35.37 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय है।
विज्ञापन

ईओ ने दावा किया कि प्रस्तावित बजट के अनुरूप ही विकास कार्य कराए जाएंगे। उधर, आमदनी कम और व्यय अधिक होने की दशा में सरकार की योजनाओं व नगर पंचायत निधि से कराए जाने वाले कार्य समय से पूरे होंगे। इसको लेकर प्रस्तावित बजट पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अध्यक्ष राघव मिश्रा भी दावा कर रहे हैं कि प्रस्तावित निर्माण कार्य समय से पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ने नगर की कुछ समस्याओं को लेकर अध्यक्ष व ईओ को सात्र सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें खराब सड़कों की मरम्मत, रेलवे फ्लाई ओवर पर सीढ़ियों का निर्माण, नालों की सफाई, खुले नालों पर पटिया रखवाने व वंचित लोगों के नए राशन कार्ड बनवाने की मांग की। इसके अलावा 21 दिनों के अंदर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने में आवेदकों से नोटरी शपथपत्र देने की बाध्यता समाप्त कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल हैं।
बैठक में सभासद कृष्ण कुमार कश्यप ने नहर बाजार में आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं के दोबारा विद्युत कनेक्शन करवाने की मांग की। इस मौके पर राहुल दीक्षित, राजीव शर्मा, इंद्रपाल सिंह, सुशीला पोरवाल, संगीता रविप्रकाश, गौसिया बानो, ममता देवी, सीमादेवी व अभय प्रजापति मौजूद रहे।(संवाद)




------

ऊबड़-खाबड़ गली निर्माण को ज्ञापन दिया

दिबियापुर। शुक्रवार को रामकृष्ण नगर में ऊबड़-खाबड़ पड़ी गली के निर्माण को लेकर सुमनलता एडवोकेट ने ईओ विनय कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। बताया कि यह गली करीब दस वर्ष पहले बनाई गई थी। मौजूदा समय में यह पूरी तरह खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे गली में जलभराव होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईओ ने जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed