फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mysteries related to weight, density and physics were solved through experiments in the science show.

Auraiya News: साइंस शो में प्रयोगों से भार, घनत्व व भौतिकी से जुड़े रहस्य सुलझाए

Sun, 01 Mar 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mysteries related to weight, density and physics were solved through experiments in the science show.
फोटो-21-विज्ञान दिवस पर बच्चों को साइंस शो की जानकारी देते शिक्षा सोपान कानपुर की टीम।संवाद
विज्ञापन

फोटो-22-बच्चों द्वारा बनाए मॉडल देखते टीम के सदस्य।संवाद
-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-आईआईटी कानपुर की शिक्षा सोपान टीम ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के कई स्कूलों के छात्र- छात्राओं में विभिन्न प्रकार की विज्ञान प्रतियोगिताएं कराई गईं।
शिक्षा सोपान आईआईटी कानपुर से आई टीम द्वारा साइंस शो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 एवं उच्च कक्षाओं के सभी प्रतिभागियों के लिए विज्ञान क्विज, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन, पोस्टर प्रस्तुतीकरण, साइंसटून एवं भारतीय वैज्ञानिकों की जीवनी पर आधारित दो मिनट की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दस, विज्ञान मॉडल में चार, साइंस टून में पांच, विज्ञान प्रयोग में तीन व भाषण प्रतियोगिता में सात छात्रों को चयनित किया गया। सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शिक्षा सोपान आईआईटी कानपुर की टीम से आए विज्ञान विशेषज्ञ रंजीत कुमार, योगेश झा, अमन कुमार व हिमांशु कुमार के द्वारा विज्ञान के प्रयोगों पर आधारित दो घंटे के साइंस शो ने सबको अचंभित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सोपान टीम द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रयोगों के जरिये भार, घनत्व, जड़त्व, वेग, आवृत्ति, ध्वनि आदि से भौतिकी से जुड़े प्रकरणों को बताया गया। कार्यक्रम में जीआईसी लखुनौ के प्रधानाचार्य कमलेश पांडेय, बीईओ उपेंद्र विश्वकर्मा, दीपक द्विवेदी, मोहित सिंह, मनीष कुमार, रामेंद्र कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश, मुहीत सिद्दीकी, कमलकांत पॉल, प्रीति त्रिपाठी, मो आमिर व शिववीर सिंह मौजूद रहे।

---
इन बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान प्रश्नोत्तर में स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज सहार के हर्ष कुमार, विज्ञान मॉडल में ब्राइट माइंड स्कूल के देवांश, भाषण में पीबीआरपी दिबियापुर से प्रांशी, विज्ञान प्रयोग में यूपीएस शिवगंज से शालिनी, साइंस टून में पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर से आराध्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

-----
फोटो-23-प्रमाण पत्र के साथ बच्चे व शिक्षक।संवाद
प्रतियोगिता में विजयी छात्र को किया गया पुरस्कृत

अजीतमल। उच्च प्राथमिक विद्यालय टड़वा रंगिया कंपोजिट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विज्ञान शिक्षक गोपाल ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान वैज्ञानिक सीवी रमन के आविष्कार रमन प्रभाव की याद में 28 फरवरी को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सर सीवी रमन को भारत में प्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कक्षा आठ की शिवांशु ,वर्षा, रिया, गौरी,आनंद, कक्षा सात में सत्यम, तन्वी, दिव्यांशी,शिवानी तथा कक्षा छह में शिखा, मयंक,सरस्वती व रुचि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक चंद्रभानु, मनमोहन सिंह व नीरज आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed