फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mutual support group gave help of 51 thousand rupees

Auraiya News: परस्पर सहयोगी ग्रुप ने दी 51 हजार की सहायता

Mon, 16 Jun 2025 05:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Jun 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Mutual support group gave help of 51 thousand rupees
आश्रितों को आर्थिक सहायता देते पदाधिकारी। - फोटो : आश्रितों को आर्थिक सहायता देते पदाधिकारी।
दिबियापुर। परस्पर सहयोगी ग्रुप ने सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रुप के पदाधिकारियों ने मृतक आश्रितों को 51 हजार की धनराशि दी। ग्रुप अब तक तीन साथियों की आर्थिक मदद कर चुका है।
विज्ञापन


सहयोगी ग्रुप के साथी कालपी (जालौन) निवासी अभिषेक दीक्षित की आठ जून को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस पर परस्पर सहयोगी ग्रुप के सभी साथियों ने 500 -500 रुपये एकत्र किए और अभिषेक के पिता को 51 हजार देकर उनकी मदद की। ग्रुप ने 10 हजार रुपये और अभिषेक के पिता के खाते में भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




बताते चलें कि ग्रुप में साथी की मौत होने पर उसके परिवार को ग्रुप के सभी सदस्य 500 -500 रुपये का सहयोग करते हैं। इस मौके पर ग्रुप के संयोजक पंकज तिवारी, सह प्रभारी अतुल दुबे, फौजी ग्रुप के सदस्य मनोज त्रिपाठी व श्याम किशोर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed