{"_id":"6973ba95770fb7007a0d76a4","slug":"mutilated-body-of-an-elderly-woman-found-in-her-home-fear-of-wild-animal-attack-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138389-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में क्षत-विक्षत मिला वृद्धा का शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में क्षत-विक्षत मिला वृद्धा का शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका
Fri, 23 Jan 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-घटनास्थल की जांच करते सीओ मनोज गंगवार मौजूद फोर्स। संवाद
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में शुक्रवार की सुबह बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। महिला का चेहरा नुचा मिला।
पुलिस की प्राथमिक जांच में जंगली जानवर के हमले से मौत की बात सामने आई है। पुलिस को जानवर के पैर के निशान भी घटनास्थल के आसपास मिले हैं।
गांव जगन्नाथपुर निवासी राम दुलारी (75) घर में अकेली रहती थीं। पति की पहले मौत हो चुकी थी, जबकि इकलौते बेटे मदन मोहन की भी चार माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह जब रोज की तरह राम दुलारी के घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी कल्लू को चिंता हुई। कल्लू करीब पांच फीट की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो राम दुलारी का शव लहूलुहान पड़ा था और उनके चेहरे को किसी हिंसक जानवर ने बुरी तरह नोंच डाला था।
वारदात की जानकारी पर सीओ अजीतमल मनोज गंगवार, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर खुर्पी पड़ी मिली। इसके अलावा घर में रखा सामान बिखरा मिला। घटनास्थल के पास जानवर के पैर के निशान मिले, इससे पुलिस जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत की आशंका जता रही है। बाद में घटनास्थल पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर गए थे। प्राथमिक जांच में जानवर के हमले से महिला की मौत होना पाया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस काम कर रही है।
-ललितेश नारायण त्रिपाठी, कोतवाल अजीतमल