फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   murder of old man in auraiya

रंजिश में वृद्ध के सिर पर वजनी चीज मार कर हत्या

Mon, 16 May 2016 12:50 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 16 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
murder of old man in auraiya
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस । - फोटो : amar ujala beuro
पुरानी रंजिश में खेत में सो रहे वृद्ध की सिर पर वजनी चीज मार कर हत्या कर दी गई। सुबह    पत्नी और ग्रामीणों ने खेत में वृद्ध का खून से लथपथ शव पड़ा देखा । मृतक के पुत्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के नगला पन्नी गांव में शनिवार रात घटना हुई।
विज्ञापन


 नगला पन्नी गांव निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट में बताया शनिवार रात उसके पिता रामप्रसाद (60) खेत पर खरबूजे की फसल की रखवाली करने गए थे। पिता की गांव के ही मुंशीलाल पुत्र भूपाल सिंह से पुरानी रंजिश चल रही है । पीड़ित ने आरोप लगाया मुंशीलाल, उसके पुत्र विमल और कानपुर देहात के बन्नापुर निवासी रामप्रसाद ने खेत पर सोते समय उसके पिता की सिर पर वजनी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह रामप्रसाद की पत्नी खेत पर चाय देने गई तो उसने रामप्रसाद का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने भी खेत में रामप्रसाद का शव पड़ा देखा। वृद्ध की हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर गांव पहुंचे कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने  परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर गांव के  तीन लोगों के खिलाफ नामयद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed