फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   murder case filed against court order

कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा

Mon, 05 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder case filed against court order
बेला (औरैया)। पति का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पत्नी ने कोर्ट की शरण ली। घटना के नौ माह बाद न्यायालय के आदेश पर पांच ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुखमपुर की मड़ैया निवासी रूबी देवी पत्नी स्व गौतम ने बताया कि उसके पति को ससुर सूबेदार, चचिया ससुर अमर सिंह, रामअवतार, रामस्नेही व जेठ अखिलेश प्रताड़ित करते थे। नौ नवंबर 2020 को उसके पति गौतम का शव नजदीकी गांव पिपरौलिया में पेड़ से लटका मिला था। घटना के बाद से ही पत्नी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रही थी। पुलिस से न्याय न मिलने पर उसने कोर्ट की शरण ली। जिस पर मुकदमा लिखे जाने के आदेश हुआ। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed