{"_id":"69307fe95fc8bea32008e921","slug":"multipurpose-hall-facility-to-be-available-soon-in-10-government-schools-auraiya-news-c-211-1-aur1020-135446-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 10 राजकीय विद्यालयों में जल्द मल्टीपरपज हॉल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 10 राजकीय विद्यालयों में जल्द मल्टीपरपज हॉल की सुविधा
Wed, 03 Dec 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2-अयाना का राजकीय हाईस्कूल। संवाद
औरैया। जिले के 10 राजकीय हाईस्कूलों व इंटर कॉलेजों में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण अंतिम दौर में पहुंच गया है। जल्द ही यह हॉल विद्यालयों को हैंडओवर कर दिए जाएंगे।
इसके साथ ही दो अन्य विद्यालयों में मल्टीपरपज हॉल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जिले के राजकीय हाईस्कूलों में बच्चों के सामूहिक कार्यक्रमों के लिए मल्टीपरपज हॉल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
इसको देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से राजकीय हाईस्कूल भानपुर, राजकीय इंटर कॉलेज जुआ, राजकीय हाईस्कूल नसीराबाद, राजकीय इंटर कॉलेज लखुनो, राजकीय इंटर कॉलेज अछल्दा, राजकीय हाईस्कूल बिधूना, राजकीय हाईस्कूल अजीतमल, राजकीय इंटर कॉलेज दिबियापुर, राजकीय हाईस्कूल फफूंद व राजकीय हाईस्कूल कंचौसी में मल्टीपरपज हॉल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद लगभग 24-24 लाख रुपये की लागत से हॉल बनाने का काम शुरू कर दिया गया। अब यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल्द ही यह हॉल विद्यालयों को हैंडओवर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा तुर्कीपुर व अयाना के राजकीय हाईस्कूल में भी मल्टीपरपज हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
यह कार्य 45.81 लाख रुपये की लागत से होगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने प्रस्ताव अनुमोदित कर शासन को भेज दिया है। जल्द ही इनमें भी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस काम आएंगे मल्टीपरपज हॉल
मल्टीपरपज हॉल में प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम एक ही स्थान पर हो सकेंगे। योग, इंडोर गेम्स, स्काउट-गाइड और प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए भी ये काम आएंगे। विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज, भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन इनमें हो सकेगा। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ बहुआयामी गतिविधियों का अवसर मिलेगा। कई स्कूलों में पहली बार ऐसा आधुनिक ढांचा तैयार हो रहा है।
दस राजकीय हाईस्कूलों में मल्टीपरपज हॉल बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। तुर्कीपुर व अयाना में भी मल्टीपरपज हॉल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इन हॉल में सामूहिक कार्यक्रमों के जरिए ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां कराई जा सकेंगी।
- प्रदीप कुमार मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक