{"_id":"bbed456d9d334ff1194d1d46af077b80","slug":"mujhe-naulakha-manga-de-re-oh-saiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया...
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया महोत्सव में बुधवार शाम संगीत संध्या की महफिल सजाई गई। लखनऊ की आर्केस्ट्रा पार्टी कलाकारों ने अपने लटके-झटकों से खूब मनोरंजन किया। संगीत संध्या की शुरूआत सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन
महोत्सव पंडाल के मंच पर लखनऊ से आई आर्केस्ट्रा पार्टी कलाकार छवि ने- मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां दीवाने..., ये तो सच है कि भगवान है...की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
वहीं कलाकार रश्मि ने- ओ राजा जी बाजा बाजी के ना बाजी... तथा म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगी... गीत पर बेहतरीन डांस प्रस्तुति देकर दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया।
विज्ञापन
बाद में गायक कलाकार ने- छुप गए तारे नजारे ओए क्या बात हो गई... बदन पे सितारे लपेटे हुए... आदि सदाबहार गीत गाकर लोगों को झूमने को विवश कर दिया।
एसडीएम कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने- बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं... गीत गाकर पंडाल की तालियां बटोरीं।
इस मौके पर सपा के जिला मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, ओरिएंटल कंपनी के एजीएम अरुण शर्मा व अन्य अधिकारियाें सहित तहसील सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार शमशेर खां, कानूनगो देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।