{"_id":"68d42d4e84a10170e40c8cef","slug":"mughal-road-road-renovation-test-auraiya-news-c-211-1-aur1006-132059-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मुगल रोड की सड़क नवीनीकरण की परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मुगल रोड की सड़क नवीनीकरण की परखी गुणवत्ता
Wed, 24 Sep 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी 38- बन चुकी सड़क के नमूने लेते अधिकारी। स्रोत:कर्मी
अजीतमल। कस्बे से निकले पुराने मुगलरोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पांच किमी सड़क का नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। काम की गुणवत्ता को देखने के लिए अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। यहां सड़क की गुणवत्ता जांचते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए।
कस्बा से निकला पुराना मुगल रोड कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित अमलिया गांव से शुरू होकर पश्चिमी छोर बाबरपुर कस्बे तक जाता है। इस पर पीडब्ल्यूडी की ओर से नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। दो दिन पहले ही ठेकेदार ने काम शुरू कराया है। बुधवार को हो रहे कार्य की गुणवत्ता देखने अवर अभियंता सत्य प्रकाश के साथ अजीतमल पहुंचे अधिशासी अभियंता भारत विजय पाल सिंह ने पूर्वी छोर पर अमलिया गांव के पास नवीनीकरण में डाली गई सड़क पर डामर के साथ गिट्टी की गुणवत्ता को देखा।
सड़क खोदकर उसकी मोटाई की भी माप ली। सड़क पर डाले जा रहे मैटेरियल का सैंपल भी लिया। अधिशासी अभियंता भारत विजय पाल सिंह ने बताया कि सड़क की नापजोख की जा रही है। इसमें सड़क का पूरा तरह से नवीनीकरण किया जाता है। इसकी गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे है। मैटेरियल का सैंपल लिया गया है जिसे लैब में भेजकर जांचा जाएगा। मोटाई की भी माप की गई है।