फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MP wrote a letter to get the Kendriya Vidyalaya running in a bigger building

Auraiya News: केंद्रीय विद्यालय का संचालन बड़ी बिल्डिंग में कराने को सांसद ने लिखा पत्र

Mon, 23 Oct 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
MP wrote a letter to get the Kendriya Vidyalaya running in a bigger building
दिबियापुर। भवन की कमी से जूझ रहे एनटीपीसी आवासीय परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय को बड़ी बिल्डिंग दिए जाने के लिए सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। 28 अक्तूबर को औरैया पहुंचने पर मुख्यमंत्री को भी संबंधित पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन






नगर के एक होटल में पहुंचे सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व में एनटीपीसी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच गया था। बड़ी मुश्किल से दोबारा विधिवत संचालित हो रहा है, लेकिन केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन के लिए अभी भी दिक्कत बनी हुई है। केंद्रीय विद्यालय के लिए बने भवन को सेंट जोसेफ स्कूल को दे दिया गया था। अब क्योंकि सेंट जोसेफ की नई बिल्डिंग बन चुकी है और उसमें विद्यालय संचालित भी हो रहा है। ऐसे में मांग करता हूं कि भवन जिसमें सेंट जोसेफ चल रहा है, उसे खाली कराके उसमें केंद्रीय विद्यालय संचालित किया जाए। इसके लिए रविवार को एक पत्र केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को भेजा है। 28 अक्तूबर को जिले में आगमन पर मुख्यमंत्री को भी संबंधित पत्र दिया जाएगा। यहां बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में छोटी कक्षाओं में जगह की कमी के कारण केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अभिभावकों ने कई बार संबंधित शिकायत उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से की है।
विज्ञापन






सांसद ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को बस अड्डा उदघाटन के लिए लिखा पत्र

दिबियापुर। मुख्यमंत्री द्वारा 28 अक्तूबर को दिबियापुर बस अड्डे का उदघाटन किए जाने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इस बीच सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बस अड्डे का 28 अक्तूबर को उद्घाटन किए जाने का अनुरोध किया है। सांसद ने बताया कि उन्होंने एक अनुरोध पत्र परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को भी लिखा है। इसमें 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के साथ आकर बस अड्डे का उद्घाटन किए जाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






फफूंद रेलवे स्टेशन पर जल्द ही लगेगी लिफ्ट

दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज तक दिव्यांगों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को चढ़ने उतरने में परेशानी होती है। इस परेशानी को देखते हुए जल्द ही फफूंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगवाई जाएगी। डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि उन्होंने इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के डीआरएम से बात की है। बताया कि पिछले दिनों स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का फफूंद में ठहराव शुरू कराया था। अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। यहां बता दें कि फफूंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने के लिए पिछले वर्षों में टेंडर भी हुआ था, लेकिन अभी तक लिफ्ट लगने का काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed