{"_id":"65f48f01070fb9fad3024cd8","slug":"mp-and-district-presidents-letter-goes-viral-after-nota-warning-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109796-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नोटा की चेतावनी के बाद सांसद और जिलाध्यक्ष का पत्र वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नोटा की चेतावनी के बाद सांसद और जिलाध्यक्ष का पत्र वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। फफूंद में ट्रेनों का ठहराव न होने से आक्रोशित दिबियापुरवासियों ने चुनाव में नोटा की चेतावनी के बाद सांसद और जिलाध्यक्ष के पत्र सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दोनों पत्रों में फफूंद रेलवे स्टेशन पर पांच प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए लिखा पढ़ी की गई है।
स्थानीय लोगों द्वारा नोटा विकल्प अपनाने की चेतावनी संबंधी खबर 14 मार्च को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। गुरुवार दोपहर भाजपा के जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने दो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किए। इसमें एक पत्र 10 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता की ओर से लिखा गया है, जबकि दूसरा पत्र 11 मार्च को सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने लिखा है।
प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को लिखे गए पत्रों में कोरोना काल में बंद हुई मुरी एक्सप्रेस एवं लिंक एक्सप्रेस के साथ कैफियत एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस एवं नीलांचल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई है। कौशल राजपूत ने बताया कि सांसद द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री को भी पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही डीआरएम को भी पत्र भेजे गए हैं।उम्मीद जताई कि जल्द ही ट्रेनों का ठहराव फफूंद रेलवे स्टेशन पर होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यहां बता दें कि इटावा और कानपुर के बीच औरैया जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर कोरोना काल से बंद चल रही मुरी और लिंक एक्सप्रेस का फफूंद में ठहराव शुरू न होने के कारण स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।