फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Motorcycle rider young man shot

मोटर साइकिल सवार युवक को मारी गोली

Sat, 06 Jun 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle rider young man shot

ककोर से दिबियापुर ग्राम नीलकंठ पुर्वा लौटते समय एक युवक को चार लोगों ने घेरकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया है।

विज्ञापन



समाचार लिखे जाने का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। पीड़ित ने गांव के ही तीन एवं ग्राम झपनी का पुर्वा के एक युवक पर हत्या की नियत से फायर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



 
नीलकंठ का पुर्वा निवासी प्रमोद उर्फ होलू बक्श पुत्र शिवनारायण सिंह के अनुसार वह ककोर से अपने गांव नीलकंठ का पुर्वा शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ककोर- फफूंद मार्ग पर नीलकंठ का पुर्वा के तीन राघवेंद्र, सर्वेश, रतीराम एवं झपनी का पुर्वा निवासी सोनू उर्फ जितेंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया और आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली पीड़ित की दायीं बांह के पार हो गई। बाद में लोगों के पहुंचने पर पीड़ित बच सका।



क्षेत्रीय लोगों ने उसे ककोर के ही एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल को रिफर कर दिया गया है।



थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का कहना है कि 18 नवंबर 2014 को ग्राम नीलकंठ का पुर्वा में मनोज कुमार उर्फ मंजू की प्लाट के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मनोज कुमार एवं उसके भाई आनंद निवासी नीलकंठ पुर्वा समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था।


इस मामले में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पेशबंदी में यह मामला हुआ है। चार आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed