फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother of three children went with lover even after hours of panchayat

प्रेमी और पति के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा: घंटों पंचायत के बाद भी तीन बच्चों की मां प्रेमी संग गई

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mother of three children went with lover even after hours of panchayat
दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पहले अपने तीन बच्चों को छोड़ कर गई महिला, उसके प्रेमी और पति के बीच थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। रविवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद भी महिला पति के साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई और बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन


दिबियापुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी प्रयासों के बाद परिजनों को जानकारी हुई कि महिला रिश्तेदारी के ही एक युवक के साथ गई है। महिला और युवक की खोजबीन की गई तो शनिवार को जानकारी मिली कि महिला और उसका प्रेमी दोनों कानपुर देहात में हैं। परिजनों के दबाव के बाद महिला और उसका प्रेमी रविवार को थाने पहुंचा। यहां महिला के तीनों बच्चे, पति और परिजन इकट्ठा हुए। जबकि उसके प्रेमी की परिवार के लोग भी थाने में पहुंचे। पहले तो महिला और उसके प्रेमी ने बताया कि उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन


फिर बाद में यह बात झूठ साबित हुई। महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। कई घंटों की चली पंचायत के बाद महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के अनुसार महिला अपने सूरत के प्रेमी के साथ जाना चाहती थी। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस कोई हस्तक्षेप नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed