फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Most young people found employment in the SP government

युवाओं को सर्वाधिक रोजगार सपा सरकार में मिला

Mon, 11 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 11 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Most young people found employment in the SP government

सपा युवजन सभा के पदाधिकारी और सदस्यों का दिबियापुर पहुंचने पर स्वागत किया। सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव उर्फ सुधीर ने कार्यकर्ताओं से सपा सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन



 
जिलाध्यक्ष कल्लू यादव ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। युवाओं को सर्वाधिक रोजगार वर्तंमान सरकार में ही मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रत्येक आम और खास लाभान्वित हो रहा है।
विज्ञापन



 
इस मौके पर दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव, जिला प्रवक्ता हीरो यादव, जिला सचिव राहुल सविता, सचिव रामकिशोर तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अमित पाल, सोनू यादव, छोटू कुमार, कल्लू मिश्रा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष कल्लू यादव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। वहीं पोरवाल धर्मशाला में  समाजवादी पार्टी नगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई।


 
युवनजन सभा के जिलाध्यक्ष कल्लू यादव ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव को हम सभी एकजुट होकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती बनानी होगी। चुनाव का मुख्य काम बूथ स्तर पर ही है।




सपा नेता अवधेश भदौरिया ने कहा कि शहर में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेता पुलिस अधीक्षक औरैया से वार्ता करेंगे। बैठक में अवधेश भदौरिया, नरेंद्र तोमर, अजय सविता, बबलू, कृष्णवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed