{"_id":"6272bdd9292bef3e395f7f5d","slug":"more-than-thirty-ineligible-ration-card-holders-surrendered-the-cards-auraiya-news-knp6949195131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस से ज्यादा अपात्र राशनकार्ड धारकों ने सरेंडर किए कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस से ज्यादा अपात्र राशनकार्ड धारकों ने सरेंडर किए कार्ड
विज्ञापन
फोटो04एयूआरपी 06- जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड सरेंडर करते अपात्र। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गरीबों के हक का अनाज लेने वाले अपात्र रिकवरी और कार्रवाई के डर से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड सरेंडर कर रहे हैं। जिले में 30 लोगों ने तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर राशन कार्ड जमा किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि छह माह से राशन नहीं लेने वालों के खिलाफ यह फैसला लिया गया है।
छह माह से राशन नहीं लेने वाले अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को अपात्र मानते हुए शासन ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन ने पिछले दिनों जारी आदेश में ऐसे राशन कार्डधारकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी। इसके बाद जिले में छह माह से राशन नहीं लेने वाले 6,624 लोगों की सूची बनाई गई।
ऐसे अपात्र राशन कार्डधारकों के लिए चेतावनी जारी करते ही महज एक सप्ताह के भीतर 30 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। इनमें सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों की संख्या अधिक है। योगी सरकार के दूसरे शपथ ग्रहण के बाद शासन के निर्देश पर खाद्य एवं रसद आयुक्त ने खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे अपात्रों की जांच के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों और कोटेदारों के माध्यम से अपात्रों की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि अपात्र राशन कार्डधारकों को चेतावनी जारी की गई थी। जांच शुरू होते ही जिले भर के 30 अपात्र राशन कार्डधारकों ने अपने कार्ड सरेंडर कर दिए हैं।