फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More than 50 illegal cuts within 30 km radius

30 किमी के दायरे में 50 से अधिक अवैध कट

Sat, 23 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
More than 50 illegal cuts within 30 km radius
अवैध कट से सड़क पार करता बाइक सवार। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय राज्यमार्ग-19 पर जिले की 30 किलोमीटर सीमा में करीब 50 से अधिक अवैध कट ऐसे हैं जिसे लोगों ने अपनी सुविधा के हिसाब से बना रखे हैं। इन्हीं कटों की वजह से कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी कर अवैध कट से निकलने वाले दोपहिया वाहन सवार हर वक्त हादसे के साये में बने रहते हैं पर एनएचएआई के अफसर कोई ध्यान नहीं देते हैं। इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई और निस्तारण के निर्देश हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर मेंटीनेंस एनएचएआई अजय सिंह ने कहा कि अवैध कट को चिह्नित किया जा रहा है। एक से डेढ़ माह के अंदर सभी अवैध कट को बंद कर दिया जाएगा। इसमें जन सहयोग अपेक्षित है। इसमें सबसे अधिक नुकसान जनता का होता है। यह उन्हें सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन - 1
रौतियापुर के फौजी ढाबा के सामने राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर अवैध कट काफी बड़ा है। यहां छोटे-बड़े वाहन भी सुविधा अनुसार निकलते हैं। कई बार ग्रामीण इस अवैध कट को बंद कराए जाने की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
सीन -2
राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर वेयर हाउस के सामने बड़े पैमाने पर दुपहिया वाहन सवारों के साथ कई छोटे बड़े वाहन भी सड़क पार करते हैं। दिनभर इस अवैध कट से लोगों के निकलने का सिलसिला जारी रहता है। अक्सर लोग वाहनों की चपेट में हादसे का भी शिकार हो जाते हैं।

सीन - 3
शहर के मंडी समिति के सामने अवैध कट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इधर से उधर आवागमन करते हैं। तेज-रफ्तार फर्राटा भरते वाहनों के निकलने के दौरान हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। इनसे बेपरवाह लोग सड़क पार करने से नहीं चूकते।

मंडी समिति के सामने से अवैध कट से गुजरते बाइक सवार। संवाद

मंडी समिति के सामने से अवैध कट से गुजरते बाइक सवार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed