{"_id":"67c34e17fe1a4c88f4084938","slug":"moon-sighted-ramzan-starts-from-today-auraiya-news-c-211-1-aur1002-123029-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नजर आया चांद, रमजान आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नजर आया चांद, रमजान आज से शुरू
Sat, 01 Mar 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
आसमान में निकले चांद को देखते समुदाय के लोग।
- फोटो : आसमान में निकले चांद को देखते समुदाय के लोग।
फफूंद (औरैया)। रमजान का महीना शुरू हो गया। शनिवार शाम को चांद नजर आने के साथ ही पहला अशरा शुरू हो गया है। इसमें अल्लाह की रहमत बरसती है। यह रहमत का अशरा है, इबादत के साथ ही पड़ोसियों, गरीबों और मजबूरों की पूरी मदद करें।
अच्छे काम करके अपने रब को राजी करें। यह बात कस्बे के मोहल्ला तरीन स्थित मदीना मस्जिद के इमाम हाफिज असरार ने कही। उन्होंने बताया कि रमजान बहुत ही मुबारक महीना है। इस महीने में दस-दस दिन के तीन अशरे होते हैं। बताया कि अपने आसपास रहने वाले गरीबों की मदद जरूर करें। उनके खाने-पीने व राशन-पानी और इफ्तार का इंतजाम भी करें।
उधर, शनिवार शाम मगरिब की नमाज में कस्बे की मस्जिदों में नमाजी उमड़ पड़े। नमाज खत्म होते ही लोग अपने घरों की छतों पर पहुंच गए और चांद का दीदार किया। रमजान का चांद नजर आते ही एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में चहल पहल बढ़ गई। बाजार में भी सहरी और इफ्तार के लिए लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। देर शाम भी इंशा की नमाज़ के लिए मस्जिदें नमाजियों से भर गईं।