{"_id":"6797ca987a089862e10f3402","slug":"monkey-distribution-done-in-mahakumbh-is-showing-the-chaos-shivpal-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121677-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाएं बता रहीं महाकुंभ में की गई बंदरबांट : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाएं बता रहीं महाकुंभ में की गई बंदरबांट : शिवपाल
Mon, 27 Jan 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करते समर्थक।
- फोटो : सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करते समर्थक।
अयाना (औरैया)। बीहड़ पट्टी के असेवटा में सोमवार को पीडीए जन संवाद व कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शामिल हुए।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कुंभ पर उठाए गए सवालों पर कहा कि महाकुंभ की अव्यवस्थाएं बता रहीं हैं कि बंदरबांट की गई है। वहां की व्यवस्थाओं से लोग संतुष्ट नहीं हैं।
असेवटा में शिवपाल सिंह यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, विधायक बिधूना रेखा वर्मा, रामबाबू यादव, जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम व प्रधान संघ अध्यक्ष गुड्डू यादव ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके बाद उन्होंने पीडीए जन संवाद कर लोगों को समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान हुए विकास को लेकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने कहा कि कुंभ में अखिलेश यादव स्नान करने गए थे। उनका परिवार कई बार कुंभ में स्नान कर चुका है और करेगा भी। पीडीए के लोग कुंभ में स्नान करेंगे। सपा सरकार में एक बार 400 करोड़ व एक बार 600 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अच्छी व्यवस्था थी।
इस बार व्यवस्था अच्छी नहीं है, लोग व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार विकास के साथ समाज को जोड़ने का काम करती है। बीजेपी सरकार समाज को तोड़ने का काम करती है। बीजेपी सरकार सिर्फ खोखले वादे करती है। उन्हें पूरा नहीं करती है।
सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। चौकी थाना से लेकर हर जगह पर दलाल सक्रिय हो गए हैं। इससे जनता त्रस्त है। इस दौरान प्रमोद गुप्ता एलएस, पल्लवी पाल, दिनेश मिश्रा, भोला गुर्जर, मनोज कोरी, विश्वनाथ सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।