{"_id":"58d6a74b4f1c1bfc411a147d","slug":"mobile-shop-ash-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से मोबाइल की दुकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से मोबाइल की दुकान राख
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच पड़ताल की।
कस्बा कुदरकोट में रफ ी मंसूरी की भरथना रोड पर मोबाइल की दुकान है। वह शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक ने दुकान का ताला खोला।
आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान जलकर राख हो गई थी। दुकान में रखे मोबाइल, लैपटाप तथा इलेक्ट्रानिक का सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। क्षेत्रीय लेखपाल धनवान सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने मुआवजा की मांग की है।