फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MLA Vinay Shakya left BJP

बिधूना विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा

Thu, 13 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
MLA Vinay Shakya left BJP
औरैया। बिधूना विधायक विनय शाक्य ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश संगठन को अपना इस्तीफा भेज दिया। त्यागपत्र में विधायक ने योगी सरकार पर दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को तवज्जो न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में विधायक ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को शोषित, पीड़ित वर्ग की आवाज उठाने वाले नेता बताते हुए उनके साथ जाने की बात कही है। विधायक ने कहा कि पूरे पांच साल प्रदेश
विज्ञापन

सरकार ने दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे व्यापारियों की उपेक्षा की है। अल्प संख्यक, दलित व पिछड़ों का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी तवज्जो नहीं दी गई है। सरकार के रवैए से आहत होकर वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद बिधूना की राजनीति और गरमा गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शुक्रवार को वह सपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed